Tue. Nov 24th, 2026

जीआईसी कीर्तिनगर में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता 26 से

श्रीनगर। ब्लाॅक मुख्यालय के जीआईसी कीर्तिनगर में 26 और 27 सितंबर को ब्लाॅक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वायएस नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्गों में आयोजित की जाएगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा-6 से 10 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा-11 से स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राए प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संस्कृत नाटक, समूह गान, नृत्य, भाषण, वाद विवाद, श्लोकोचारण सहित छह-छह प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed