Sun. Aug 23rd, 2026

यूनाइटेड शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड अव्वल

मसूरी स्थित टाउन हाल में सात और आठ अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय द्वितीय यूनाइटेड शोतोकान राष्ट्रीय स्तर कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम अव्वल रही। जिसमें एके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर ऋषिकेश का नाम रोशन किया है।
एके फाइट क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान आदि राज्यों की टीमों के साथ ही आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस की टीमों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने प्रथम, उत्तर प्रदेश ने द्वितीय व दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग के छह वर्ष में मानव ने रजत, सात वर्ष में शाश्वत ने स्वर्ण, आरुष ने रजत व रमन ने कांस्य, आठ वर्ष में सक्षम ने स्वर्ण, अक्षत ने कांस्य, नौ वर्ष में ओजस ने स्वर्ण, शिवांश ने रजत, 10 वर्ष में देवर्श ने कांस्य, 11 वर्ष में रोहन ने स्वर्ण, अरनव ने रजत, अभिनव ने कांस्य, 12 वर्ष में रूहान ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत व संस्कार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग के सात वर्ष में सौम्य ने स्वर्ण, अनिका ने रजत, 10 वर्ष में माही वर्मा ने कांस्य, 11 वर्ष में आराध्या ने स्वर्ण, 12 वर्ष में विदुषी ने कांस्य, 13 वर्ष में धृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जज व रेफरी सेनसेई रंजीत कुमार, जगन्नाथ आश्रम के अध्यक्ष महंत लोकेश दास आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed