Sat. May 30th, 2026

स्टेट लेवल बॉक्सिंग में चित्तौड़ के रुद्र ने जीता ब्रॉन्ज:बोले- नेशनल लेवल और कॉमन वेल्थ गेम्स में खेलना हैं लक्ष्य

चित्तौड़गढ़ अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग कंपटीशन में चित्तौड़ के रुद्रप्रताप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं। इससे पहले वे जिला स्तरीय बॉक्सिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। 17 साल के रूद्र का कहना है कि उसे आगे और भी मेहनत करनी है। नेशनल लेवल और उसके बाद कॉमन वेल्थ गेम्स तक खेलना उसका लक्ष्य है।

संस्कार द स्कूल के डायरेक्टर तिलक काबरा ने बताया कि स्कूल के 12वीं क्लास में पढ़ने वाले रुद्रप्रताप सिंह ने बॉक्सिंग में जिला लेवल पर पहले स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बॉक्सिंग कंपटीशन में सिलेक्शन हुआ। उदयपुर में खेले गए कंपटीशन में रुद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वे कई मुकाबलों में कांस्य पदक भी जीत चुके है।

नेशनल लेवल तक खेलना चाहता है रुद्र
रुद्र प्रताप ने इसका श्रेय अपने स्कूल, पिता जितेंद्र सिंह, मां चेतना कुंवर, कोच आनंद चौहान और तीन मैनेजर गजेंद्र सिंह सोलंकी को दिया। रुद्र के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत है। प्रिंसिपल शीतल काबरा ने बताया कि रुद्र प्रताप सिंह ने इससे पहले वॉलीबॉल भी खेला है लेकिन उसके ज्यादा रुचि बॉक्सिंग में है। पिछले एक साल से अच्छी प्रेक्टिस की। वहीं, रुद्र का कहना है कि वो आगे और मेहनत करना चाहता है। साथ ही नेशनल लेवल और उसके बाद कॉमन वेल्थ गेम्स तक खेलना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed