Fri. Jul 17th, 2026

एथलेटिक्स में श्याम सिंह और यशोदा प्रथम

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गोपाल बापू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह हो रहा है। दो दिवसीय इंडोर प्रतियोगिताओं के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बाखली खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसके 400 मीटर दौड़ में श्याम सिंह प्रथम, चंद्रशेखर द्वितीय, आशीष तृतीय रहे जबकि 800 मीटर दौड़ में यशोदा प्रथम, दिव्या द्वितीय, अंजलि रावत तृतीय रहीं। इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य मोनिका टम्टा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोरम मित्रा, ऐपिन चौहान ने संचालन किया। आयोजन में डॉ. कुसुमलता, ज्योति राणा, डॉ. शिला, जोगिंदर कुमार, विजयपाल मूड, अंशुमन शाह, आनंद सिंह, हिमांशु पंत, संजय गिरि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed