Mon. Jun 22nd, 2026

अल्मोड़ा में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

अल्मोड़ा। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप और बादलों की आंखमिचौली चलती रही लेकिन दोपहर बाद आसमान काले घने बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। इससे ठंड का असर बढ़ गया। आधे घंटे बाद बारिश थमी और फिर से धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *