Mon. Jun 22nd, 2026

स्पोटर्स स्टेडियम में खिलाड़ी जल्द दिखाएंगे हुनर

अल्मोड़ा। एचएनबी स्पोटर्स स्टेडियम में खिलाड़ी जल्द अपना हुनर दिखा सकेंगे। चार करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके लिए वर्तमान में मैदान में भूमिगत टैंक, चहारदीवारी, दर्शकदीर्घा के साथ ही वीआईपी गेट तैयार किया गया है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि मैदान में सौंदर्यीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द खिलाड़ी यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *