Sun. Sep 6th, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बदले मौसम का दिखा असर, हवा के झोंकों ने दिलाई ठंडक

शुक्रवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया। बादलों की ओट में छिपे सूर्य के दर्शन सुबह नौ बजे के बाद हुए। तब तक बादल छाए रहे। इस दौरान हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखा (Uttarakhand Snowfall) गया है। अगले दो दिन तक मौसम ठंड रहने के आसार हैं। वहीं ठंड शुरू होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैँ। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम 17.5 और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, गढ़वाल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं में बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। इधर पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का असर हल्द्वानी और अन्य मैदानी इलाकों में दिखाई दिया है। पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में ज्यादा असर नहीं है, लेकिन ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed