Sat. May 30th, 2026

गंदगी फैलाने पर पालिका सख्त, दस हजार का काटा चालान

बागेश्वर। नगरपालिका ने खराब पड़ी कूड़ा गाड़ी में मांस के अवशेष डालने वाले मीट विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई कर 10,000 रुपये का चालान काटा और भविष्य में गंदगी न फैलाने की हिदायत दी। ट्रामा सेंटर के पास एक कूड़ा गाड़ी लंबे समय से खराब है। कुछ लोग इस गाड़ी में रोजाना का कूड़ा डंप करने में लगे थे। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया और नगरपालिका में शिकायत की। लोगों के विरोध के बावजूद जब खराब वाहन में लगातार कूड़ा और मांस के अवशेष मिले तो सफाई निरीक्षक राजवीर ने वाहन के आसपास निगरानी शुरू कर दी। शुक्रवार को एक मीट विक्रेता वहां मांस के अवशेष फेंकते हुए पकड़ा गया। रंगेहाथ पकड़े गए विक्रेता का सफाई निरीक्षक ने मौके पर चालान काटा। ईओ हयात सिंह परिहार ने कहा कि नगर और नदियों को दूषित और गंदा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed