Sat. May 30th, 2026

थाल सजावट और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बागेश्वर। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सैनिक हाईस्कूल में थाल सजावट, कार्ड मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में एकता हाउस विजेता रहा। जूनियर वर्ग की विद्यार्थियों की थाल सजावट प्रतियोगिता में प्रगति हाउस विजयी रहा। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें त्याग और शांति हाउस संयुक्त विजेता रहा। प्रधानाचार्य बीसी पंत ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप सिंह रावत, भारत जोशी, आदित्य प्रकाश, राजेश्वरी कोरंगा, हीरा बिष्ट, किरन रावल, प्रभा परिहार, कमला खेतवाल, भारती कांडपाल, मंजू कांडपाल, उषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed