Wed. Nov 25th, 2026

पुलिसकर्मी के बेटे ने कारोबारी पर की फायरिंग – सोशल मीडिया पर दबंगई की पोस्ट डाली – पिता -पुत्र पर मुकदमा दर्ज

रुड़की। वर्तमान में टिहरी में तैनात रुड़की निवासी पुलिस कर्मी के नाबालिग बेटे ने रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी अंबर तालाब के पास दुकान में बैठे कारोबारी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने उसी रात इंस्टाग्राम पर दबंगई के साथ कार में बैठने की पोस्ट भी डाल दी। पुलिस ने आरोपित पर शिकंजा कसते हुए उसके पुराने मामले में अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया । जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी चंदन अरोडा की पूर्वी अंबर तालाब के निकट परचून की दुकान है। रविवार की शाम चन्दन अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन नकाबपोश वहां पर आ धमके । इसी बीच स्कूटी पर बीच में बैठे आरोपित ने कारोबारी पर तमंचे से फायर कर दिया था। कारोबारी बाल- बाल बच गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस ने दोनों पिता व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed