Wed. May 15th, 2024

संतरे के बीज में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, ऐसे करें इस्तेमाल

सेहत के लिए संतरे को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी , विटामिन बी1, कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसके छिलके भी त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है संतरे के बीज में भी कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं? सफेद रंग के इन छोटे-छोटे बीजों में Folic एसिड, विटामिन सी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। बिना बीजों को हटाए आप ऑरेंज जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका पाउडर बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल सलाद में भी किया जा सकता है। आइए इसके फायदे जानें-

बालों के लिए वरदान

संतरे के बीज बालों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत, घने और खूबसूरत होते हैं। बीज का उपयोग कंडीशनर और हेयर पैक के रूप में किया जा सकता है। ऑरेंज सीड्स ऑयल और नारियल तेल के मिश्रण को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद

त्वचा के लिए भी संतरे के बीज फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम होते हैं। स्किन पर ग्लो भी आता है। इन बीजों को का पेस्ट बनाकर 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

संतरे के बीज में मैग्नेशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह हैमोग्लोबिन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।

मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभकारी

संतरे के बीज में फ़ाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

आँखों के लिए भी फायदेमंद

संतरे के बीज आँखों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आँखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही कई बीमारियों का खतरा कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *