Sat. Sep 5th, 2026

इग्नू की परीक्षाएं आज से दो पारियों में होगी

बूंदी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) ​दिसंबर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 1 दिसंबर से दो पारियों में होगी। पहली पारी में पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। वेबसाइट ignou.ac.in पर प्रवेश पत्र जारी कर िदए हैं। परीक्षार्थी को 15 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। कोटा सर्किल के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजकुमार गर्ग ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कला कॉलेज कोटा में रहेगा। परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed