Sat. May 2nd, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय को ग्रीन रेटिंग के लिए 5वां स्थान

बूंदी जवाहर नवोदय विद्यालय बूंदी को भारत सरकार के उर्जा और संसाधन संस्थान नई दिल्ली की ओर से सम्मान मिला है। देशभर के सभी जिलों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए करवाए गए एकीकृत पर्यावास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग की ग्रेडिंग में बूंदी स्कूल को 5वां स्थान मिला है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्रप्रसाद मीना ने बताया कि उर्जा और संसाधन संस्थान नई दिल्ली की परियोजना अधिकारी मुमीता घोष द्वारा सर्वे करवाया गया था। यह स्थान पर्यावास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग की ग्रेडिंग के लिए मिला है। समारोह में विद्यालय के कला शिक्षक योगेश नागर ने पुरस्कार प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *