Sun. Jun 28th, 2026

एडवोकेट मनोज बने सपा के प्रदेश महासचिव

हापुड़। हापुड़ निवासी एडवोकेट मनोज भैया को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर शहर के जाने माने एडवोकेट व सपा युवा नेता एडवोकेट मनोज भैया को समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संतोष कुमार ने प्रेस नोट जारी कर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर हापुड़ शहर में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का ताता बना हुआ है तो वहीं समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डा. नरेश सागर ने कहा कि आज पार्टी और  देश को मनोज भैया जैसे जोशिले और जागरूक लोगों की जरूरत है। मनोज भैया ने कहा कि‌ मैं अपने इस पद की  गरिमा को रखते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंच कर इस जिम्मेदारी को बडी ईमानदारी और वफादारी के साथ निभाऊंगा। प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पदम सिंह, एड.ललित सिंह,बबलू प्रधान,संजय गर्ग,संजीव गहलोत व इकबाल भाई ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed