Sat. May 2nd, 2026

कोर्ट ने जेल प्रबंधन को फटकारा कोर्ट ने कहा- केंद्रीय जेल बंदी को इलाज के लिए एम्स क्यों नहीं भेज रहा

ग्वालियर की केंद्रीय जेल में बंद अपीलकर्ता एआर शिवहरे की ओर से वकील डॉक्टर अंजली ज्ञानानी ने कोर्ट से कहा है कि बार-बार आदेश देने के बावजूद जेल में बंद बीमार अपीलकर्ता एआर शिवहरे को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए न्यायालय द्वारा आदेश दिए गए थे।

लेकिन केंद्रीय जेल ग्वालियर द्वारा अब तक प्रस्तुत की गई चिकित्सा स्वास्थ्य स्थिति रिपोर्ट अपीलकर्ता को किसी न किसी बहाने से एम्स हॉस्पिटल नहीं भेजा जा रहा है। जेल अधीक्षक की ओर से उदासीन रवैया जेल में बंद बंदी के जीवन को खतरे में डाल सकता है।जिस पर कोर्ट ने तत्काल जेल अधीक्षक को स्वयं बंदी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कराने का आदेश किया है और साथ ही पूछा है कि बार-बार आदेश के बाद जेल उसे क्यों इलाज के लिए एम्स नहीं भेज रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *