Sat. May 30th, 2026

मनरेगा कार्यों का लोकपाल ने निरीक्षण किया

बाड़मेर | जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों,15वें वित्त आयोग, मिड डे मील का सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जा रहा हैं। सोमवार को मनरेगा कार्यों का निरीक्षण ग्राम पंचायत धोरीमन्न, कातरला खिलेरियान तथा जांभाजी का मंदिर में सघन निरीक्षण लोकपाल महेश दादानी ने किया। ग्राम पंचायत धोरीमन्ना में मनरेगा कार्यों की पत्रावली का निरीक्षण किया।

लोकपाल दादानी ने बताया कि ग्राम पंचायत, कातराला खिलेरियान, जांभाजी का मंदिर व जूना खेड़ा में सामाजिक अंकेक्षण कार्य बीआरपी भुवनेश विश्नोई, दरिया देवी व एलची देवी ने प्रारंभ किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी बाबूलाल विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी हनुमानराम, स्वरूपदान तथा हनुमानराम खिलेरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed