Thu. Jun 25th, 2026

मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह की पहली प्रेस कांफ्रेंस, कही ये बड़ी बात दिये आगे के संकेत

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए तीन बार के विधायक मोहन यादव को मनोनीत किया गया है। मोहन यादव के नाम पर मुहर सोमवार 11 दिसंबर को लगी। इसके साथ ही यह साफ़ हो गया कि अब बीजेपी आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को आराम देने का फैसला ले लिया है। हालांकि यह चुनावों से पहले ही कहा जा रहा था कि इस बार शिवराज सिंह को मौका नहीं मिलेगा। लेकिन जिस तरह के चुनाव परिणाम आए, उससे यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि शायद शिवराज सिंह एक मौका और दिया जा सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और सीएम की कुर्सी मोहन यादव को सौंप दी गई।

अब इसके फैसले के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार मीडिया से बात की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा की अब मैं एक विधायक बनकर सेवा करूंगा। शिवराज सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अभी तक जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं, वह सभी जारी रहेंगी। इसके साथ ही हमने अपने वचन पत्र में जो भी वादे किए, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मनोनीत सीएम मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि मैं उनकी सहायता के लिए हमेशा ही तैयार रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed