Wed. Nov 18th, 2026

मोहन यादव मंत्रिमंडल से कई दिग्गजों का नाम गायब! ग्वालियर चंबल और महाकौशल के इन विधायकों को मिल सकता है मौका

छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश में भी सीएम का चेहरा आखिरकार रिवील कर दिया गया है। बीजेपी से लगातार 3 बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 20 साल बाद डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रदेश की नई मोहन यादव सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। पार्टी ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव कल सीएम पद की शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल और विंध्य-महाकौशल से ज्यादा-ज्यादा विधायकों को मौका दिया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *