Sun. Sep 6th, 2026

पल्लवी ने बनाया सबसे सुंदर चित्र

अल्मोड़ा। नालसा के तहत जीआईसी हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की चित्रकला, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी जोशी ने पहला, प्रियंका बिष्ट ने दूसरा, खुशी बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आरती आर्या को पहला, मानसी बिष्ट को दूसरा, रीतू नेगी को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में तनु बिष्ट पहले, कोमल कनवाल दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगड़वाल ने किया। कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, डॉ. निर्मल पंत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed