Fri. Jun 19th, 2026

20 करोड़ रुपये से होगा दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण

अल्मोड़ा। जल्द ही दन्या क्षेत्र के लोगों को बदहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी। 20 करोड़ रुपये से 25 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण होगा। भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों का भी निर्माण होगा। दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण के साथ ही भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों के निर्माण का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 56 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछा है। हर गांव सड़क से जुड़ रहा है और बदहाल सड़कों का सुधारीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-घाट हाईवे का भी जल्द चौड़ीकरण शुरू होगा जो दोनों जिलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 70 सड़कें स्वीकृत हुई हैं इनकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सांसद का आभार जताया। इस मौके पर नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, रमेश जोशी, हंसादत्त पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *