Mon. May 11th, 2026

टूरिज्म से रोजगार के नए अवसर पर हुई चर्चा

टनकपुर(चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसिलिंग सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में टूरिज्म से रोजगार के नए अवसर पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार पर्यटन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। युवा इसमें कॅरिअर बना सकते हैं। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी, विजय तिवारी, किरन चंद, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. एसके कटियार, डाॅ. पंकज उप्रेती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *