Sat. May 2nd, 2026

फतेहपुर में बदला मौसम का मिजाज:5 दिन में न्यूनतम तापमान में 12.5 डिग्री की आई गिरावट, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

फतेहपुर में वेस्टर्न डिस्टेंस के चलते कई दिनों तक मौसम में परिवर्तन के चलते कस्बे में कभी बरसात कभी आसमान में काले बादल तो कभी बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। जहां चार दिन पूर्व कस्बे में बरसात के बाद 2 दिन घना कोहरा और उसके बाद बुधवार को आसमान में काले बादल छाए रहे। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रही, लेकिन गुरुवार सुबह आसमान साफ होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था तो वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट के साथ 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में पिछले 5 दिनों की बात करें तो 5 दिनों में 12.5 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कस्बे में गुरुवार को लोगों को जबरदस्त सर्दी का सामना करना पड़ा। जिससे बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए।

कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर के.सी वर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बाद सर्दी बड़ी है। साथ ही मौसम साफ होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *