Thu. Oct 1st, 2026

85 विद्यार्थियों को स्वेटर व जरूरतमंदों को यू​निफॉर्म दी

बाघोली | मणकसास की सेठ मणकस्या राउमा. विद्यालय में बुधवार को स्वेटर व यूनीफॉर्म वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जेपी यादव ने की। मुख्य अतिथि व भामाशाह शीशराम खलवा थे। इस अवसर पर भामाशाह शीशराम खलवा ने 85 विद्यार्थियों को स्वेटर व जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूनीफॉर्म दी। प्रधानाचार्य जेपी यादव ने भामाशाह का स्वागत किया। यादव ने कहा कि स्कूल में ऐसे भामाशाहों की जरूरत है जो आगे भी बच्चों के लिए सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रमोद कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान रिटायर्ड व्याख्याता चेतराम वर्मा, व्याख्याता कृष्ण लाल, चेतराम सैनी, महेंद्र कुमार, नाथूराम मीणा, सुभाष चंद, अर्चना, जगमाल, मुकेश कुमार, कजोड़, नेमीचंद, धर्मवीर, शिंभू दयाल, हरिसिंह व सुनील कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed