Fri. Oct 2nd, 2026

कांग्रेस के दिग्गज नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी होंगे हिमाचल से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

 चंडीगढ़। हिमाचल से राज्यसभा सीट  के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार नियुक्त किया गया है। वह आज शिमला में नामांकन दाखिल करेंगे।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने चार राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्यसभा चुनाव द्विभाषिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहरा से डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे और हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का नाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *