Thu. May 16th, 2024

लियर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बोलीं-बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को नपुंसक बनाने का कानून लाया जाए

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा शुक्रवार को ग्वालियर पहुंची हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित किया है। इस दौरान अलका लांबा ने महिलाओं से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने और उनका सन्देश घर घर पहुंचाने की अपील की है। बैठक के बाद अलका लाम्बा ने मीडिया से बात की है।

उन्होंने करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 33 प्रतिशत महिला कानून पास तो हो गया लेकिन इसे लागू करने की हिम्मत भाजपा नहीं कर रही है। यदि ऐसा होता तो संसद पहुंचने वाली 180 महिला सांसद नाबालिग बच्चियों के दोषियों को नपुंसक बनाने का कानून बनाने की मांग करतीं और भाजपा ऐसा नहीं चाहती क्योंकि वो ऐसे अपराधियों को संरक्षण देती है।

बलात्कार करने वालों को भाजपा सरकार संरक्षण देने का लगाया आरोप
राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। अब महिला कांग्रेस ने एक और सामानांतर यात्रा निकालने का ऐलान किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने शुक्रवार को ग्वालियर में कहा कि महिला कांग्रेस नारी न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में निकालने जा रही है, जहां-जहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकलेगी उस जिले में हमारी बहने आपके घर जाएंगी और आपकी मदद करेंगी। अलका लाम्बा ने भाजपा सरकारों पर बड़ा हमला किया और नाबालिग बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले दोषी सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।
महिला कांग्रेस ने की फ़ास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट बनने की मांग
महिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अपराधों में भाजपा के नेता शामिल है और भाजपा की डबल इंजन सरकारें चुप हैं। हमारी मांग है नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराधों के लिए फास्ट्रैक कोर्ट बनें स्पेशल कोर्ट बने, जिससे दो तीन महीनों में मामले का निपटारा हो जाये और दोषी को फांसी पर चढ़ा दिया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक इस देश में ऐसे अपराधियों को नापंुसक बनाने का कानून नहीं बनेगा तब तक अपराधियों में खौफ पैदा नहीं होगा।
नारी न्याय यात्रा दौरान महिला कांग्रेस पहुंचेगी घर घर मदद के लिए
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस मध्य प्रदेश में नारी न्याय यात्रा निकालने जा रही है भारत जोड़ी यात्रा के तहत यहां हर जिले में नारी न्याय यात्रा निकली जाएगी। हम आपके दरवाजे पर पहुंचेंगे आपको किसी भी तरह की क़ानूनी मदद चाहिए तो महिला कांग्रेस आपके साथ खड़ी है, उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ नारे पर तंज कसते हुए संदेशखाली पर उसके धरने को ढोंग बताया।
BJP की अकड़ तोड़ेगी देश की जनता
उन्होंने बताया कि 2 मार्च को मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है, अलका लाम्बा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई है। अब 5 दिन मप्र में रहेगी, हम असम सहित उन राज्यों की जनता का धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने इसे सफल बनाया, उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भी ये सफल होगी। भाजपा इसे रोकने की कोशिश करेगी वो बौखला रही है। दिल्ली में किसान आंदोलन पर है। भाजपा 400 पार का आंकड़ा पर नहीं पहुंचेंगी। देश की जनता उसकी अकड़ तोड़ने का काम करेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *