Fri. Jul 31st, 2026

ससुरालियों की प्रताड़ना से बहू ने की थी आत्महत्या मायके वालों की शिकायत पर नयागांव थाना पुलिस ने की एफआईआर

भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले एक विवाहिता ने घर के अंदर सुसाइड कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों पर ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नयगांव के रमपुरा गांव में 31 जनवरी को एक विवाहिता ने घर के अंदर ही सुसाइड कर ली थी। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का पति गुलाब सिंह दौहरे प्राइवेट काम करता है वो ज्यादा समय बाहर रहता था। घर के अंदर सास, ससुर समेत अन्य ससुराली रहते थे।

महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने जांच के बाद जयचंद्र दौहरे और शरवती दौहरे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed