Fri. Jun 26th, 2026

परमवीर चक्र सम्मानित ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट के डाकरा में निर्मित 1/8 गोरखा राइफल्स के परमवीर चक्र सम्मानित ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण किया। द्वार का निर्माण हंस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का आभार जताया। कहा कि हंस फाउंडेशन प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता आ रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर देशवासियों का कर्तव्य है। धामी सरकार ने शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, हंस फाउंडेशन से योगेश सुंदरियाल, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मीनू क्षेत्री, प्रभा शाह, कमली भट्ट, मनोज क्षेत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed