Sun. Jun 14th, 2026

आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन व रात के तापमान में भी इजाफा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *