Thu. Nov 26th, 2026

यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं दोपहिया वाहन चालक

चंपावत। जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद अधिकांश दोपहिया चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। दोपहिया वाहनों में पीछे की सवारी भी नियमों का पालन नहीं कर रही है। यातायात पुलिस के प्रभारी उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश के अनुसार पुलिस की ओर से समय समय पर अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed