Mon. Sep 7th, 2026

मई में फरवरी- मार्च जैसी रात:रात का तापमान 12.3 डिग्री, आगामी दिनों में बारिश के आसार

सीकर लगातार चल रहे ड्राई मौसम के बीच सीकर में रात के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां आज लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां रात के समय तापमान कम रहने से फरवरी-मार्च जैसी रातों का एहसास हो रहा है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो एक-दो दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

बात करें यदि तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। अमूमन 12.3 डिग्री जैसा रात का तापमान यहां फरवरी अंत या मार्च महीने में रिकॉर्ड किया जाता है। लेकिन रात के समय हवा चलने से मई महीने में रात का तापमान 12 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल 2 और 3 मई को प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 3 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। यदि इसका असर प्रभावी रहता है तो राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है। केंद्र ने 4 से 7 मई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed