बाजपुर की गुंजन और ज्योति बने जज
बाजपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। बाजपुर निवासी गुंजन सिसौदिया और ज्योति सिंह कश्यप का सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लिखित परीक्षा पांच दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। सेंट मेरी अस्पताल के पास रहने वाली गुंजन सिसौदिया और नगर मोहल्ला रामभवन निवासी ज्योति सिंह कश्यप ने सफलता हासिल की है। 30 अप्रैल को सिसौदिया और कश्यप का साक्षात्कार परीक्षा हुई थी। छह मई को परिणाम घोषित हुआ। जिसमें गुंजन सिसौदिया नौंवी रैंक तो ज्योति सिंह कश्यप 16वीं रैंक हासिल करके सिविल न्यायाधीश बने। गुंजन सिसौदिया ने बताया कि उनका यह पांचवा प्रयास था। वर्ष 2014 में गुंजन अधिवक्ता बनी थीं। गुंजन व कश्यप के जज बनने पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता विजय गर्ग, उदय सिसौदिया, समाज सेवी अरूण शर्मा, राजकुमार चंद्रा आदि ने बधाई दी।