Mon. May 11th, 2026

देहरादून में 30 बीघा भूमि पर हुई अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

एमडीडीए ने पांच जगहों पर अनाधिकृत रूप से की गई प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 30 बीघा से अधिक भूमि में हुई प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीडीए के अनुसार कोल्हूपानी रोड पर कोटरा संतूर के पास करीब आठ बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके लिए नोटिस आदि की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शुक्रवार को प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। पोस्ट ऑफिस रोड पर यूपीईएस बिधौली देहरादून के पीछे करीब 15 बीघा भूमि से प्लाटिंग ध्वस्त की गई। कार्रवाई के दौरान एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई विपिन सैनी, सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed