Mon. May 11th, 2026

नियमों के उल्लंघन पर 130 के चालान, पांच वाहन सीज

परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन पर करने पर 130 के चालान करते हुए पांच वानों को सीज किया। टीम ने एआरटीओ राजेंद्र विराटिया के नेतृत्व में मसूरी-दून मार्ग पर कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को टीम ने कोल्हूखेत, कुठालगेट के पास छोटे-बड़े 130 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि दो प्राइवेट वाहन टैक्सी में संचालित किए जा रहे थे, इस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। साथ ही एक ट्रक, एक इनोवा को सीज किया गया। कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्री जा रहे हैं। ऐसे में सभी को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई, अनुराधा पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed