Thu. Apr 30th, 2026

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 42.6 डिग्री पहुंचा, नौतपा से आमजन का जीना मुहाल

रुद्रपुर। नौतपा ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से पड़ रही चिलचिलाती धूप ने बृहस्पतिवार को 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दोपहर तीन बजे पारा अब तक की सर्वाधिक स्तर 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पूर्व 25 मई 2014 को पारा 42.5 डिग्री मापा गया था,जो अब तक का सर्वाधिक था।तराई में प्रचंड गर्मी ने आमजन को परेशान कर दिया है। 16 मई के बाद से तापमान में शुरू हुई वृद्धि का आलम यह है कि 11 दिन तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। सुबह से ही लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है। लोग दिन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं। बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि अभी एक-दो दिन यह ऐसे ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक तापमान ऐसे ही बना रहने की संभावना बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *