Fri. Nov 27th, 2026

रोडवेज और केमू की दो-दो बस सेवाएं प्रभावित

रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को भी लंबे समय से बाधित बागेश्वर-मुनस्यारी और बारेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय के अनुसार स्टाफ और बसों की कमी के कारण दोनों बस सेवाएं बाधित हैं। रोडवेज डिपो की 15 में से तीन बस खराब हैं। दो बस चारधाम यात्रा में लगी हैं। इधर, केमू स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हल्द्वानी-शामा और रानीखेत-ओगला बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। केमू स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि दोनों बस सेवाएं बसों के चारधाम यात्रा में लगे होने के कारण प्रभावित हुई हैं। बस सेवाओं का संचालन नहीं होने से यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed