Sun. Jul 12th, 2026

खुशखबरी! हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए दो नए बस रूट शुरू, यहां देखें क्या है टाइमिंग

बिलासपुर। कीरतपुर नेरचौक फोरलेन का निर्माण होने के बाद सफर जहां आरामदायक हुआ है। वहीं दूरी भी कम हुई है। इस सड़क पर यात्री वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए दो बस रूट शुरू किए हैं। इनमें पहला बस रूट सुबह साढ़े छह बजे चंडीगढ़ के लिए हमीरपुर से रवाना होगा और 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। शाम को यही बस 5.10 बजे पर चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद दूसरे रूट में बस हमीरपुर से शाम 5.10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी तथा रात को नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह बस दूसरे दिन 10.20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और दोपहर 2.20 बजे हमीरपुर पहुंचेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह नए दो रूट शुरू किए गए हैं, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *