जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आज
सीकर | राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार माह के प्रथम गुरूवार 6 जून 2024 को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जनसुनवाई होगी। कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि जनसुनवाई प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। जिला कलेक्टर नानी व बढाढऱ में जनसुनवाई करेंगे।
