Sat. Jun 13th, 2026

कलेक्टर ने पीएचसी रसीदपुरा व सबसेंटर नानी में व्यवस्था जांची

सीकर कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने गुरुवार को पीएचसी रसीदपुरा व सबसेंटर नानी का औचक निरीक्षण किया। एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता वृत्त कार्यालय और 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन सबलपुरा का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन सबलपुरा में मौजूद ग्रिड सब स्टेशन की कार्यशीलता, विद्युत वितरण से संबंधित उपकरणों के नियमित मरम्मत और रखरखाव, उच्च विद्युत धारा पर काम करने वाले कार्मिकों के लिए सुरक्षा उपकरणों उपायों, आपातकालीन सुविधाओं आदि से संबंधित व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पीएचसी रसीदपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा नानी में सबसेंटर के निरीक्षण में साफ-सफाई और मेडिकल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मेडिकल स्टाफ, लेबर रूम, महिला वार्ड में की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थिति मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *