Sun. Jul 26th, 2026

पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोत बचाने का लेना होगा संकल्प : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने का दिन है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा और जल स्रोतों के साथ ही पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लेना होगा। सभी को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पाैधे लगाना बड़ी बात नहीं है, इन्हें संरक्षित कर पेड़ बनाना बड़ी बात है। वहीं, सहस्रधारा हेलीपैड के पास स्थित सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर पौधे रोपे। उन्होंने सभी लोगों ने पौधरोपण कर इनके संरक्षण की अपील की। इस माैके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *