फतेहपुर में 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में हुआ निर्माण ध्वस्त
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने फतेहपुर में 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा काम शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को एमडीडीए की टीम फतेहपुर पहुंची। वहां राजकीय इंटर कॉलेज के पास अशोक चम्मेल ने 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में निर्माण किया था। टीम ने चाहरदीवारी और सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने निर्माण कार्य जारी रखा। बताया कि अवैध प्लॉटिंग में सचेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
