Fri. Jul 3rd, 2026

अतिक्रमण मामले में 20 नाम दर्ज एवं 10 अज्ञात कुल 30 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज।

मामला भिंड जिले के रौन नगर परिषद का है जहां एक दिन पूर्व सड़क किनारे नाले निर्माण को लेकर नगर परिषद रौन की टीम पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रमेश त्यागी के मकान पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। जहां दो दर्जन से अधिक लोगों में टीम के साथ धक्का मुक्की की ओर शासकीय कार्य में बाधा पंहुचाई थी जिसको लेकर फरियादी संतोष बघेल ने रौन थाने में रमेश त्यागी एवं आश्तोष सहित 20 नाम दर्ज एवं 10 अज्ञात कुल 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *