Sat. Nov 21st, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा बयान, कहा मैने एक इंच भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया, देखें क्या बोले

भिंड। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के लहार पर स्थित बंगले की सीमांकन का मुद्दा गरमाता जा रहा है। आपको बता दें शनिवार को फिर से सीमांकन शुरू किया गया है, इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष का भी बयान सामने आ गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि उन्होंने एक इंच भी शासकीय जमीन पर या फिर किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा नहीं किया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह का कहना है कि स्थानीय विधायक के दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। हमारा मकान तुड़वाकर हमें अपमानित करने का काम किया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लहार विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पिताजी का मकान भी 80% शासकीय जमीन पर बना हुआ है, लेकिन इन पर प्रशासन मौन क्यों है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *