Sun. Nov 22nd, 2026

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को लेकर भारतीय रेलवे ने किया ये बड़ा एलान

नई दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा को लेकर भारतीय रेलवे ने बड़ा एलान किया है। रेलवे ने करीब 6,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने में सहूलियत होगी।

बताते दें कि, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को लोग अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के बहुत से लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भी रहते हैं।

उनकी भी कोशिश रहती है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को अपने गृह राज्य में परिवार के साथ मनाया जाए। लेकिन, त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकट न मिलने से बहुत से लोग घर नहीं जा पाते।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने करीब 6,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इससे तकरीबन 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने में सहूलियत होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, त्योहारों के दौरान होने वाली भारी भीड़ से निपटने के लिए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं और 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *