Thu. Aug 20th, 2026

महालक्ष्मी मर्डर… क्यों एक लवर बन गया राक्षस! सुसाइड नोट में लिखा हत्या कर 59 टुकड़े करने का राज

दिल्ली डेस्क। मुक्तिरंजन के भाई ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है, उसने बताया है कि एक दिन भाई मुक्तिरंजन का फोन आया था जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ है तो उसने कहा कि महालक्ष्मी मुझे ब्लैकमेल कर रही है और सोने की चेन और 7 लाख रुपए ले चुकी है फैमिली को यह बात पता चली तो वह भाई पर बहुत नाराज हुए उसके बाद उससे कहा था कि सब लड़की को दे दोगे तो हमें क्या दोगे।

यह बयान मुक्तिरंजन के भाई सत्य रंजन ने दिया है। आपको बता दें की 20 सितंबर को बेंगलुरु में तीन मंजिल के मकान में महालक्ष्मी की लाश टुकड़ों में मिली थी। मुक्तिरंजन ने ओडिशा में अपने गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस मामले में मुक्तिरंजन की तलाश पुलिस कर रही थी, मुक्तिरंजन एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने लिखा कि महालक्ष्मी झगड़ा करती थी मैंने काफी पैसा खर्च किया उस पर लेकिन उसका बर्ताव मेरे लिए ठीक नहीं था मुझे किडनैपिंग के केस में फसाने की धमकी दे रही थी, मैं उसके घर पर गया तो मुझ पर हाथ उठा दिया मुझे गुस्सा आया इसलिए मैंने उसे मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed