Sun. Jun 28th, 2026

इटावा बैंक में लूट करने लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ईंट भट्टी के पास पकड़ाए 6 आरोपी…

इटावा   लवेदी थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बहादुरपुर ईंट भट्टे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी. पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

बंद पड़े ईंट भट्टे के पास पुलिस को संदिग्ध गतिविधि नजर आई तो पुलिस वहां पहुंची. वहां आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. जिसमें बलोये गांव का रहने वाला अंकित (19) घायल हो गया. घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है..

चोरी का सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है. साथ ही बैंक से चोरी किया गया सीपीयू, बैटरी और डीवीआर भी बरामद हुआ है. बैंक में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायल अंकित बीएससी का छात्र बताया जा रहा है. पांच दिन पहले हुई इस चोरी के मामले को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है.

डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस 19 वर्षीय अंकित नाम के युवक को घायल अवस्था में लाया गया. जिसका उपचार किया गया. उसके पैर में गोली लगी हुई थी. उसका उपचार करने के बाद उसको भर्ती कर दिया गया है.

पुलिस कर रही पूरे मामले की छानबीन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर लवेदी पुलिस टीम बैंक चेकिंग के लिए निकली हुई थी. तभी बंद पड़े ईंट भट्टा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि लगी.

जैसे ही टीम पहुंची तो इन लोगों ने फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और बैंक में चोरी का सामान भी बरामद किया है. बैंक में चोरी के दौरान और कितने लोग शामिल हैं, इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed