Sun. Jun 28th, 2026

जहर की शीशी लेकर PCC चीफ के बंगले पहुंचा आदिवासी परिवार, दबंगों ने घर पर कर लिया है कब्जा, कलेक्टर से बात कर जीतू ने न्याय का दिलाया भरोसा

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के एक गांव में दबंगों की दबंगई सामने आई है। दबंगों ने आदिवासी परिवार के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जे से परेशान पीड़ित परिवार बच्चों के साथ न्याय के लिए जहर की शीशी लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पहुंचा। जीतू पटवारी ने कलेक्टर से बात कर पीड़ित परविार को उचित सहायता का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला उज्जैन जिले के बामनापाती, तहसील बननेघर का है। पीड़ित निर्भय सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ पहुंचे थे। जीतू पटवारी ने पीड़ित निर्भय सिंह से जहर की शीशी वापस लेकर उज्जैन कलेक्टर से फोन पर बात की। पटवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। टीटी नगर थाना पुलिस पटवारी के बंगले पहुंची। जीतू पटवारी ने पुलिस को जहर की शीशी दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के घर पर कोरोना लॉकडाउन के वक्त दबंगों ने घर कब्जा कर लिया है। पीड़ित आदिवासी परिवार का कहना है सभी जगह न्याय की गुहार लगा चुका है। कहा- न्याय नहीं मिला तो जहर खाकर अपनी जान दे दूंगा। दबंगों के साथ साथ पुलिस पर भी प्रताड़ित करने और झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed