Fri. May 1st, 2026

कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ीं

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के मामले में मंत्री विजय शाह से एसआईटी पूछताछ की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब शाह को नोटिस देकर बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के अनुसार, जांच की वर्तमान स्टेटस रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अगली जांच प्रक्रिया के तहत टीम महू का दौरा फिर करेगी। साथ ही, बयान से संबंधित वीडियो को अब भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) भेजा गया है, जहां उसकी प्रमाणिकता की जांच कराई जा रही है।इससे पहले वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन वहां इसकी तकनीकी जांच संभव नहीं हो सकी थी। इस बीच, पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी के प्रमुख प्रमोद वर्मा का तबादला हाल ही में सागर से जबलपुर किया गया है, लेकिन एसआईटी के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्मा टीम की कमान यथावत संभालते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *