Sat. Sep 5th, 2026

ट्राले और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई।मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है।हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के मेघनगर में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर इलाके में देर रात भीषण हादसा हुआ। राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रक ईको वैन पर पलट गया। हादसे में ईको में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed