Sat. Apr 18th, 2026

उज्जैन में भी सोनम-राजा जैसा कांड! पत्नी ने पति पर चलवा दी बंदूक, गंभीर घायल..

मध्य प्रदेश के इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड अभी सुर्खियों में ही बना हुआ है, ऐसे में एक और मामला उज्जैन से सामने आया है. धार्मिक नगरी उज्जैन में एक महिला ने अपने ही पति पर ही बंदूक से जानलेवा हमला करा दिया. पति मान के कार्यक्रम में शामिल होने गया था जहां उस पर कार्यक्रम स्थल के बाहर ही बंदूक से फायरिंग की गई. इस घटना के दौरान युवक गोली लगने से तो बच गया लेकिन इस दौरान एक अन्य महिला घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरा मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का है जहां अंकपात मार्ग स्थित शुभ लाभ गार्डन पर श्वेता पति लीलाधर परिहार निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग माली धर्मशाला के यहां आयोजित एक मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयराज निवासी पटेल कॉलोनी अंकपात मार्ग देर रात को पहुंचा था. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था तभी हमलावरों ने उसे रोका और बंदूक से फायरिंग कर दी. जयराज फायरिंग से जैसे तैसे बचा लेकिन श्वेता परिहार नाम की एक महिला घायल हो गई. इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर जीवाजीगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी ने कराया हमला

घायल जयराज बेस ने बताया कि मेरी पत्नी ने ही मुझ पर संपत्ति के लिए यह हमला कराया है. काफी समय से दहेज प्रताड़ना को लेकर उससे विवाद चल रहा है लेकिन वह चाहती है कि मुझे मार कर वह सारी संपत्ति हड़प ले. जयराज ने यह भी कहा कि पत्नी के कहने पर ही उसके साले यश चौहान और वैभव चौहान ने शेलू सिंह, सनी और अन्य लोगों से उस पर हमला कराया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया.

सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें शुभ लाभ गार्डन के बाहर जयराज के आते ही यहां खड़ी स्विफ्ट कार पहले उसकी कार को टक्कर मारती है और फिर जब जयराज भागने की कोशिश करता है तो फायरिंग कर दी जाती है. इस घटना में जयराज सड़क से कार्यक्रम स्थल की ओर दौड़ता दिखाई दे रहा है.

दो आरोपी अरेस्ट

इस पूरे मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है. उनका कहना है कि जानलेवा हमला करने के इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *