Wed. Jun 17th, 2026

चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं, वल्कि यह समाज के प्रति समर्पण और दायित्व का प्रतीक है – प्रहलाद भाई

ग्वालियर, मध्य प्रदेश  प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ओल्ड हाईकोर्ट लेन स्थित ब्रह्माकुमारीज संगम भवन केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर शहर के वरिष्ठ चिकित्सको का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर की सेक्रेटरी डॉ स्नेहलता दुबे, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, इंडियन ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ग्वालियर ब्रांच के सेक्रेटरी डॉ आशीष दुबे (जोड़ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ), यूरोलोजिस्ट डॉ रुस्तम सिंह कौरव, एनेस्थीसिया कंसल्टेंट डॉ मुकेश शर्मा, माहेश्वरी नर्सिंग होम मेडिकल डायरेक्टर डॉ स्वेता माहेश्वरी (सर्जन), एनेस्थीसिया कंसल्टेंट बीके डॉ गुरचरण सिंह, मोटिवेशन स्पीकर ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में बीके डॉ गुरचरण सिंह ने सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए चिकित्सक दिवस की शुभकामनायें दीं और संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा देश भर में हो रही सेवाओं के वारे में बताया और कहा कि डॉक्टर्स तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो के लिए पूरे देश में यह विंग कार्य करती है। जिसका उद्देश्य सभी को मन से स्वस्थ्य और शक्तिशाली बनाना तथा प्रोफेशन के साथ साथ जीवन को खुशहाल बनाना है। यदि हम मन से स्वस्थ्य होंगे तो जीवन सुन्दर हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed